बड़ा आरोप: "काम की शिकायत की तो दी धंधा चौपट करने और घर तुड़वाने की धमकी"
इन्दौर | शहर के वार्ड क्रमांक 73 में जनसमस्याओं को उठाना एक जागरूक नागरिक को भारी पड़ गया है। क्षेत्र के रहवासी शाहिद गोरी ने इंदौर पुलिस कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपकर पूर्व पार्षद सादिक खान पर जान से मारने और व्यापार-मकान को नुकसान पहुँचाने की धमकी देने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़ित ने अपनी और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
क्या है पूरा मामला?
बद्री बाग कॉलोनी निवासी शाहिद गोरी के अनुसार, उन्होंने वार्ड में गंदगी और अन्य नागरिक समस्याओं को लेकर वर्तमान पार्षद शाहीन खान के पति व पूर्व पार्षद सादिक खान को अवगत कराया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर सादिक खान ने अपने मोबाइल नंबर (9826657886) से 25 फरवरी को दोपहर करीब 4:22 बजे फोन कर शाहिद को धमकाया।
धमकी के बोल: "5 साल तक परेशान रहोगे"
शिकायत के मुताबिक, पूर्व पार्षद ने फोन पर कहा— "जो मुझसे दुश्मनी करता है, वह 5 साल तक परेशानी में रहता है। मैं घर तुड़वा देता हूँ और काम-धंधे खत्म कर देता हूँ। पिछले चुनाव वालों का हाल देख लेना, अब तुम मेरे टारगेट पर हो।" शाहिद का कहना है कि उन्होंने सिर्फ एक सजग नागरिक की तरह वार्ड की समस्याओं की बात की थी, लेकिन बदले में उन्हें और उनके परिवार को निशाना बनाने की बात कही जा रही है।
इन बिंदुओं पर की गई कार्रवाई की मांग:
ऑडियो रिकॉर्डिंग पेश: पीड़ित ने साक्ष्य के तौर पर धमकी भरी कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी है।
इन विभागों को प्रतिलिपि: पुलिस कमिश्नर के अलावा थाना प्रभारी जूनी इंदौर, एसीपी और जिलाधीश (कलेक्टर) महोदय को भी पत्र भेजकर मामले से अवगत कराया गया है।
सुरक्षा की चिंता: शाहिद गोरी ने स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में उनके परिवार, मकान या काम-धंधे पर कोई हमला या दुर्घटना होती है, तो उसके जिम्मेदार सादिक खान और उनके समर्थक होंगे।
"क्या पार्षद को वार्ड की समस्या बताना अपराध है? अगर जनप्रतिनिधि ही नागरिकों को डराने लगेंगे, तो लोकतंत्र में आम आदमी कहाँ जाएगा? मुझे और मेरे परिवार को सादिक खान और उनके गुर्गों से खतरा है।"
— शाहिद गोरी (पीड़ित)
यह व्यक्ति मेरे क्षेत्र का नहीं है और यह वीडियो AI द्वारा जनरेट की गई है जिसमें यह दर्शाया गया है कि में रहवासी को धमकी दे रहा हूं परंतु यह कहीं भी ज्ञात नहीं हो रहा है कि किस विषय पर चर्चा चल रही है और कौन बोल रहा है
-- पार्षद पति व पूर्व पार्षद सादिक खान
